Spread the love

इस तरह के कार्यक्रमों से ही उद्यमशीलता लोगों में डेवलप होगी और उद्यमी डेवलप होगी – युवा उद्यमी कणाद खरे

जिला प्रशासन एवं उद्योग विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम “उद्योग संगम” कार्यशाला संपन्न

दमोह : जिला प्रशासन एवं उद्योग विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम “उद्योग संगम” का आयोजन पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, लघु उद्योग भारती के प्रदेश पदाधिकारी अरूण कुमार सोनी, कणाद खरे , सिद्धार्थ मलैया, एमपीआईडीसी निदेशक आर्दश नायक एवं एमएसएमई भोपाल से पधारे उप संचालक भोपाल राजेश्वर राव गोरखेड़े, हैड ऑफ स्टार्टअप सेल से श्रीमती आभा ऋषि सहित अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले के उद्योग जगत से जुड़े नागरिकों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जिला प्रशासन ने यह वर्कशॉप आयोजित की हैं। उद्योगपतियों की यहां जिले की बहुत लंबे समय से मांग थी कि उद्योग लगाने के संबंध बड़े उद्योग हो, मध्यम, कुटीर उद्योगों के सबंध में एक उद्योग संगम आयोजित किया गया हैं। उन्होंने कहा इस संगम में वाणिज्य उद्योग विभाग, मध्य प्रदेश शासन, एमएसएमई विभाग, मध्य प्रदेश शासन, सिडबी, डिक्की और बैंकर्स अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स इंडस्ट्री, वह सब लोग यहां पर आए और कार्यशाला में अपना पूरा प्रेजेंटेशन दिया हैं। राज्य सरकार की नई पॉलिसी हैं उनके बारे में भी सभी उद्योगपतियों को डिटेल में बताया जा रहा है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा लगभग 200 की संख्या में यहां पर युवा, स्टार्टअप चलाने वाले उद्योगपतिगण सभी लोग यहां पर आए। यह दमोह के लिए पहला कदम है।

उन्होंने कहा एक कैंप स्टार्टअप के लिए यहां पर लायें। इसके बाद आगे की स्टेप्स में कैसे एक औद्योगिक पार्क को बेहतर बनाया जा सकता है और कैसे सुविधाओं को और बेहतर किया जा सकता है, कैसे दमोह के उत्पादों को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा सकता है, इस संबंध में काम करने का तेजी से प्रयास करेंगे।

            भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा इंडस्ट्रीज, उद्योगों, व्यापारियों और सरकार के बीच लघु उद्योग भारती एक सेतु का काम कर रहा हैं, व्यापारियों की छोटी-छोटी समस्याएं, जिनके बारे में कभी सोचा नहीं जाता था, प्रशासन और शासन तक उस विषय को पहुंचाना लघु उद्योग भारती उस काम को कर रहा हैं।

सरकार ने दमोह में उद्योगों के विकास से सबंधित विभिन्न क्षेत्रों में काम भी किया है। पानी की सुलभता चाहे सतधरू या पंचमनगर के माध्यम से हो, जमीनों की उपलब्धता मारूताल इंडस्ट्रियल एरिया के माध्यम या हटा में भी तैयारी चल रही हैं। एक बहुत अच्छी सूचना यह भी है कि दमोह में बड़े व्यापार के लिए भी प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश पदाधिकारी लघु उद्योग भारती अरुण कुमार सोनी ने कहा आज दमोह में लघु उद्योग भारती की पहल पर यह उद्योग कुंभ का कार्यक्रम यहां MPIDIC और MSME विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। बहुत ही स्वागत योग्य यह कदम है।

            सिद्धार्थ मलैया ने कहा उद्योग संगम से उद्योगपतियों को जानकारियां मिलेगी, इस आयोजन के ‍लिए सभी का धन्यवाद। जमीन आवंटन और टेक्स के सबंध में प्रदेश सरकार नीति बना कर काम करेगी। उन्होंने कहा फतेहपुर के अंदर वे एक प्लांट लगा रहे हैं।

            निदेशक सिंगल बिंडो भोपाल आदर्श नायक ने कहा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और समस्त बिजनेस तथा उद्योगों को प्रमोट करने के लिए आज संगोष्ठी आयोजित की गई। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर प्रदेश द्वारा लिए जा रहे पहलुओं पर बात की गई, जहां पर भारत सरकार के अधिनियम के तर्ज पर मध्यप्रदेश जनविश्वास अधिनियम लागू किया हैं, छोटी-छोटी चीजों पर कहीं उद्योगों को परेशानी होती थी, उनको खत्म कर सकें सरकार उसके ऊपर लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही अपने लैंड अलॉटमेंट सिस्टम के बारे में भी अपडेट किया है। लोगों को कैसे शासन डीम्ड अप्रूवल के प्रोविजंस ला रहे हैं। भारत सरकार के सिस्टम, मध्य प्रदेश शासन का इन्वेस्ट और MP.gov.in, MPMSME.gov.in पोर्टल के माध्यम से कैसे वह सूचनाएं देख सकते हैं, कैसे वह पॉलिसीज के बारे में जान सकते हैं, पॉलिसी का कैसे पॉलिसी कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने बिजनेस के प्रोजेक्शन्स को कर सकते हैं। इस पर आज विस्तार से जानकारी दी गई है और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया गया है।

            एमएसएमई उप संचालक भोपाल राजेश्वर राव गोरखेड़े ने कहा उद्योगपति, नए उद्यमी जो अपना उद्योग लगाना चाहते हैं, नवाचारी युवा स्टार्टअप के क्षेत्र में आना चाहते हैं और ऐसे उद्योगपति जिनको जमीन चाहिए या फिर बैंक से सहायता चाहिए, सभी प्रकार के विषय विशेषज्ञ यहां पर आए हैं। यहां उद्योगपतियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई हैं। साथ ही सभी उद्यमियों के लिए जो पहले से उद्योग लगा रहे हैं उनको क्या सहायता मिल सकती है। नए उद्यमी को जमीन चाहिए, उनको जमीन मिल सकती है। ऐसे नवाचारी युवा स्टार्टअप के क्षेत्र में उनके लिए भी स्टार्टअप का सेशन आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा उद्योग क्षेत्र का जल्दी ही सर्वे होगा, उसमें औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा तो यहां के युवाओं को, नए उद्यमियों को जमीन आवंटित की जायेगी।

            युवा संगम में हेड ऑफ स्टार्टअप सेल आभा ऋषि ने कहा स्टार्टअप एक अल्टरनेट सोर्स की तरह देखा जाता हैं, क्योंकि एम्प्लॉयमेंट बहुत कम है, अलग-अलग इंस्टीट्यूशंस से लगभग 80-90 प्रतिशत स्टूडेंट्स निकल कर आते हैं, उनको नौकरी नहीं मिलती है। यह बेरोजगारी एक प्रॉब्लम भी है। क्या हम स्टार्टअप्स के माध्यम से उन्हें एक अलग सोच दे सकते हैं, यह हमारी कोशिश हैं। एक जिला एक उत्पाद एवं निर्यात के संबंध में समीर कुशवाहा ने कहा दमोह जिले का ODOP प्रोडक्ट चना और टोमेटो हैं। उन्होंने कहा मुख्य रूप से इसका खाद्य प्रसंस्करण पर ध्यान देना हैं। खाद्य प्रसंस्करण में एक लाभार्थी नहीं बल्कि कई लोगों को रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं।

            सिडबी बैंक से मनीष कुमार डीबीएम ने कहा आप कोई ऐसी मशीन, मॉडल मशीन, CNG या कोई अन्य मशीन लेते हैं जो कि अपने पुराने मॉडल के ऊपर 20 प्रतिशत की ऊर्जा बचत करती है, तो उस लोन के ऊपर भी 02 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी, पाँच साल तक ब्याज सब्सिडी कर रहा है। हमारा बेंचमार्क रेट जो है 8.15 प्रतिशत उसके ऊपर एक क्रेडिट स्प्रेड लगता हैं जो कि आपकी कंपनी की रेटिंग के ब्रेड से निकलता है और सभी तरह के प्रोडक्ट के लिए डाउनलोड और वर्किंग कैपिटल भी हम लोग फाइनेंस कराते हैं।

महाप्रबंधक उद्योग मंदाकिनी केवलिया पांडे ने कहा मुख्यमंत्री जी ने वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया है, और उद्योग वर्ष में मुख्यमंत्री जी की जो प्राथमिकताएं औद्योगिक विकास और उद्योगों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रोजगार का सृजन करना हैं। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम में एमपीआईडीसी की योजनाओं के बारे में, विभाग की लैंड अलॉटमेंट और MSME पॉलिसी के बारे में भी जानकारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा उद्यमी बंधुओं को यह जानकारियां लाभदायी सिद्ध होगी।

            उद्योग प्रबन्धक सागर कमलेश मगरदे ने कहा यह कदम एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं, उद्यामियों, निवेशकों और शासन के बीच संवाद, समन्वय की बीच सशक्त कड़ी हैं। यह मंच उद्योग जगत के विभिन्न पक्षकारों को एक साथ लाकर उनकी आवश्यकता, समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता हैं।

               युवा उद्यमी कणाद खरे ने बताया जिला प्रशासन द्वारा उद्योग संगम की कार्यशाला हुई है, इस कार्यशाला में निश्चित तौर से उद्यमियों, एंटरप्रेन्योर्स के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करने का और उनसे जानकारी लेने का अवसर प्राप्त हुआ है और यह निश्चित रूप से दमोह में उद्यमी क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। व्यक्तिगत रूप से भी यहां आकर बहुत ऐसी जानकारी मिली है, जो हमारे व्यवसाय, उद्यम के लिए बहुत उपयोगी होगी। इसके लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर साहब का बहुत-बहुत हार्दिक धन्यवाद।  इस तरह के कार्यक्रमों से ही उद्यमशीलता लोगों में डेवलप होगी और उद्यमी डेवलप होगी।

उद्योग जगत से जुड़े नरेन्द्र बजाज ने कहा एमपीआईडीसी से कार्यशाला आयोजित की गई है, सब उद्यमियों को विशेष कर जो सरकारी योजनाएं आती हैं और उनके इम्प्लीमेंटेशन के लिए वास्तव में आज की तारीख में कोई प्लेटफॉर्म नहीं है, तो यह एक बहुत अच्छी कोशिश और शुरुआत है, जिससे हमें उद्योगों में क्या-क्या लाभ होने वाले हैं। हम क्या-क्या जैसे स्टार्टअप तो हम लोग पूर्व पता ही नहीं था क्या होता है, आज यहां पर बताया गया।

 व्यापारी सेवंती गुजराती ने कहा कार्यशाला से फायदा मिला है, इतना बड़ा कार्यक्रम प्रदेश से और देश से जो बड़े-बड़े अधिकारी आए हैं, आज तक हम लोगों को कोई जानकारी नहीं थी कि उद्योग में किस तरीके से सब्सिडी मिलती है, लैंड कैसे मिलता है और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं। उन सुविधाओं की जानकारी आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सब तक पहुंच रही है। आने वाले समय में इसका हम लोगों को फायदा मिलेगा। इस दौरान सुधीर सिंघई, महेन्द्र जैन सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पं. विपिन चौबे एवं आभार सहायक प्रबंधक अशोक शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यशाला में आये अन्य अतिथियों ने भी उद्यमियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी।  इस अवसर पर जिले के उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी ने विषय विशेषज्ञों से अपनी-अपनी जिज्ञाशाओं का समाधान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *