Spread the love

दमोह। श्रावण मास में लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा गौशाला में सेवा कार्य गायों को कराया गया गुड़ और हरे चारे का सेवन श्रावण मास के पावन अवसर पर लीनेस मैत्री क्लब दमोह की ओर से स्थानीय गौशाला में विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने मिलकर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। गौ सेवा कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्य उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुईं। क्लब अध्यक्ष श्रीमती स्मृति खरे ने कहा कि ष्गौ सेवा करने से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और परिवारजनों का स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहता है। गाय में तैंतीस करोड़ देवी – देवताओं का वास माना गया है।

Oplus_0


इस अवसर पर एरिया ऑफिसर श्रीमती रोजी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने गौ सेवा को श्रेष्ठतम सेवा बताते हुए क्लब की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी सेवाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सभी सदस्याओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से गौ सेवा कर पुण्य अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *