Spread the love

छिंदवाड़ा :- जुन्नारदेव नगर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा दमुआ ग्रामीण मंडल में हरियाली महोत्सव एवं वृक्षारोपण कर किया गया ।

जुन्नारदेव नगर मंडल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर ने सभी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए हरियाली महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सभी महिलाओं को वृक्षारोपण करने की अपील की ।

 इस अवसर पर जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नवनीत मोनू जैन, मंडल महामंत्री सपना पाल, महिला मोर्चा दमुआ मंडल अध्यक्ष राखी पाटील, नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, स्मृति यादव, जया विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा, ज्योति ग्यासवंशी,रंजीत डेहरिया,गायत्री धुर्वे, मयंक साहू,कपिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *