Spread the love

ग्राम पंचायत गर्रा सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने की कार्यवाही
बालाघाट। ग्राम पंचायत गर्रा के सरपंच वैभव बिसेन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गर्रा निवासी बालू द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की शाम को बालू द्विवेदी का गर्रा गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान सरपंच वैभव बिसेन और उनके परिवार भी मौजूद रहे।
जुलूस निकाले जाने के दौरान सरपंच वैभव बिसेन ने गिरफ्तार बालू द्विवेदी से कहा कि वे शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने तो उन्हें मारने के लिए गुंडे ही भिजवा दिए, यह सही नहीं है। इस कार्यवाही के दौरान सरपंच वैभव बिसेन और उनके समर्थकों ने एसपी और बालाघाट प्रशासन के जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सरपंच वैभव बिसेन ने पंचों और ग्रामीणों के साथ हाईकोर्ट के आदेश का पालन किए जाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद सरपंच वैभव बिसेन के घर में कुछेक गुंडे मारने के लिए घुस गए थे। जिसकी नामजद शिकायत सरपंच ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में राजू मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *