Spread the love

नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला

हटा। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण कार्यवाही करते हुए हटा नगर स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यवाही में हटा में बड़ा बाजार स्थित गफलू स्वीट्स से कलाकंद, दुर्गा स्वीट्स से खोवा पेड़ा,मंदिर मस्जिद चौराहा स्थित बजरंग स्वीट्स से मिल्क केक एवं आज़ाद वार्ड स्थित न्यू बजरंग स्वीट्स से मलाई बर्फी के नमूनें जांच हेतु लिए गए ।

इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर सभी मिठाई दुकानदारों को ग्राहकों को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाई एवं नमकीन विक्रय करने के निर्देश दिए गए। मौके पर सभी मिठाई दुकानदारों को ग्राहकों को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाइयां विक्रय करने के निर्देश दिए गए। मैजिक बॉक्स से खोवा,कलाकंद,मिल्क,केक,मलाई बर्फी,खोवा पेड़ा की गुणवत्ता की ऑन द स्पॉट जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *