Spread the love

रक्षाबंधन पर्व के दौरान मुख्य बाजार में कार्रवाई
जबलपुर। रक्षा बंधन पर्व के दौरान जबलपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम बनाते हुये रोड पर वाहन खडा करने वालों, आवागमन अवरूद्ध करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्रवार्ठ की गई।

पर्व पर बाजारों में होने वाली अधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से एवं कहीं कोई जाम की स्थिति निर्मित न हो को ध्यान में रखते हुये योजना बनाकर बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य द्वारा व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में स्वयं उपस्थित रहकर स्टाफ के साथ यातायात व्यवस्था बनाते हुये रोड पर वाहन खडा करने वालो, आवागमन अवरूद्ध करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही व्यापारियों के द्वारा आम रोड तक फैलाई गई सामग्री को अंदर करवाते हुये मार्ग को यातायात के सुचारू संचालन योग्य बनाया गया। एनाउंसमेंट करते हुये वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने हेतु तथा सभी दुकानदारों को दुकान के सामने सामग्री न फैला कर रखे आदि समझाईश दी गई। जिला पुलिस ने आम नागरिको से अनुरोध किया है कि खरीददारी हेतु आने के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, आमरोड पर वाहन पार्क न करें। इसी तरह व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि अपनी दुकानों का अनावश्यक विस्तार न करें एवं दुकानों मे आने वाले ग्राहकों को अपना वाहन आमरोड पर पार्क न करने दें। इसके साथ ही अपनी दुकान के सामने अस्थायी ठेले एवं गुमठियां न लगने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *