ग्रामीणो से मिले, उनकी बाते व समस्याएं सुनी, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज रोड़ा टोला और हिंडोरिया प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी पहुंचे। उन्होंने यहां पर छात्रों और बच्चों से रूबरू होकर उनसे बात की और सबसे बड़ी बात यह रहे की कलेक्टर ने काफी देर तक इन बच्चों को पढ़ाया भी उनसे ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया और छात्रों ने बहुत ही अच्छी तरीके से लिखा बहुत ही काम गलतियां पाई गई। कलेक्टर इन बच्चों के बीच पहुंचकर बेहद प्रसन्न भी हुए, छात्रों की लिखावट भी अच्छी थी, अच्छा लिखा था। इस स्कूल के छात्र बहुत ही व्यवस्थित और पढ़ने में अच्छे है।

कलेक्टर बने शिक्षक
रोड़ा टोला में कलेक्टर नन्हे छात्रों से चर्चा की और उन्हें पढ़ाया भी, शब्दों के उच्चारण शब्दों का उपयोग प्रश्न वाचक चिन्ह आदि के संबंध में बताया और समझाया भी। काफी देर तक उन्हें पढ़ाया और उनका हौसला बढ़ाया।

यहां पर पौधारोपण भी किया
एक पेड़ मां के नाम के तहत कलेक्टर श्री कोचर इस परिसर में छात्रों के साथ एक पौधा लगाया।
कलेक्टर पहुंचे हिंडोरिया प्राथमिक शाला
अपने इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर प्राथमिक शाला मुकरवा वार्ड हिंडोरिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर छात्रों के साथ चर्चा की और उनकी कॉपी किताब देखी उनसे बात की पढ़ाया। यहां पर श्री कोचर बच्चों की पढ़ाई से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने शिक्षकों को और अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। यहां पर मध्यांह भोजन चैक किया मीनू अनुसार नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस दौरान ग्राम वासियों से बात की उनकी बातें व समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
