
जबेरा । जबेरा विधानसभा के नगर तेंदूखेड़ा एवं जबेरा में नगर वासियों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर संपूर्ण देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में आज विधानसभा में निकली गई तिरंगा यात्रा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए। राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया अमृतकॉल के रूप में आजादी मना रहे हैं और आजादी में जिन्होंने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया ऐसे महान वीर वीरांगनाओं एवं शहीदों को हम याद करके नमन करने का कार्य कर रहे हैं। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी में 2047 तक प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पहुंचेंगे। भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति के अद्भुत दृश्य का साक्षी बना हूँ। जन-जन के उत्साह, जोश और उमंग ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी का हर घर तिरंगा अभियान जनआंदोलन बन चुका है। तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी एकता, सम्मान और गर्व का अमर प्रतीक है। इसकी शान हमेशा ऊँची रखना हम सभी का कर्तव्य है।
