ग्राम बिलानी से खजरी रोड बनेगी 3. 31 करोड़ से

दमोह: पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल ने बताया दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यो के लिये 8 करोड़ 24 लाख 52 हजार रूपये की राशि स्वीकृत हुई है। राज्यमंत्री श्री पटैल ने बताया ग्राम बिलानी से खजरी रोड निर्माण के लिये 3 करोड़ 31 लाख रूपये क्रियान्वयन एजेंसी मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के लिये तथा शासकीय विद्यालयों तथा अन्य कार्यो के लिये 4 करोड़ 93 लाख 52 हजार रूपये की राशि सिविल कार्य, कूलर, ग्रीन बोर्ड एवं कैमरा की प्रस्तावित लागत तथा विद्यार्थी तथा शिक्षक हेतु फर्नीचर इन्टररैक्टिब पैनल के लिये राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया शासकीय गर्ल्स हाई सेकेण्ड्री स्कूल पथरिया के लिये 92.82 लाख, हाई सेकेण्ड्री स्कूल खड़ेरी के लिये 92.82 लाख, उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया के लिये 92.82 लाख, हाई सेकेण्ड्री स्कूल बरतलाई के लिये 98.06 लाख, हाई स्कूल बांसाकला के लिये 63.09 लाख, हाई सेकेण्ड्री स्कूल भिलौनी के लिये 53.01 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
