
दमोह : पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 02 प्रकरणों में 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है ।पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 171/25 धारा 64,64(2), बीएनएस 3,4 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी हरिओम लोधी पिता भारत सींग लोधी निवासी हरदुआ सुम्मेर सिंह थाना जबेरा पर 03 हजार रूपये तथा थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 119/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी अंगद पिता विश्राम लोधी निवासी चौरई थाना दमोह देहात दमोह पर 2000 रूपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों, की गिरफ्तारी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।
