दमोह – भारतीय जनता पार्टी दमोह त्रिमूर्ति उद्यान में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई की एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज त्रिमूर्ति उद्यान में स्वच्छता अभियान अंतर्गत सफाई की गई। 15 अगस्त को भारत स्वतंत्र हुआ था भारत के स्वतंत्रता में हमारे देश के करोड़ लोगों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी हम सभी उन सभी विभूतियों को याद कर उन्हें नमन करते हैं। स्वच्छता अभियान प्रभारी जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने कहा कि स्वच्छता अभियान अंतर्गत त्रिमूर्ति पार्क में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की एवं परिसर में सफाई की तत्पश्चात वहां पुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया स्वच्छता स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े अंतर्गत ऐसे ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन, आईटी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी कृष्णा राज अरुण सोनी सुनील यादव विशाल शिवहरे भारत यादव, प्रमोद विश्वकर्मा आशीष राय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी रितु पांडे,महिला मोर्चा महामंत्री सुमन पटेल पार्षद संगीता जैन दुर्गेश मिश्रा राधा सोनी रेनू रजक राजुल चौराहा, हर्ष पटेल, विधान पाराशर, सुनील राज, शिवेंद्र तिवारी, रितेश सोनी सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
