
दमोह। बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान मे स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य मे जिला प्रभारी कोमल अहिरवार के मार्गदर्शन मे विधानसभा प्रभारी जोगेंद्र चौधरी के सहयोग से शासकीय कन्या शाला चैनपुरा दमोह मे अशोक, कदम, नीम और जामुन के पौधों का वृक्षरोपण किया गया। वृक्ष बजरिया वार्ड न. 6 के पूर्व बसपा प्रत्याशी श्री दीनदयाल पटेल के सौजन्य से शासकीय कन्या शाला क़ो भेट किये गये! इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक कोमल अहिरवार जिला प्रभारी बसपा ने कहाँ की जिस तेजी नवीन उद्योग धंधे के लिये फैक्ट्री स्थापित करने एवं हीरे कोयला सोने जैसे खनिजो की लालच मे जंगलो क़ो काटा जा रहा है। अगर हमने जंगलो की कटाई क़ो नहीं रोका तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाली पीढ़ी ऑक्सीजन के सिलेंडर पीठ से बांध कर चलेंगे। और हर एक सास लेने पैसे देने पड़ेगे। इसलिए मेरे बच्चों कम से कम एक माह मे एक पेड़ लगाकर शुद्ध ऑक्सीजन लेकर अपने जीवन क़ो स्वागत बनाये..इसी कढ़ी ने दमोह विधानसभा के प्रभारी जोगेंद्र चौधरी, ने कहाँ वृक्ष लगाना सरल है पर उसकी देख रेख करना कठिन है इसलिए आज आप सबने जो वृक्ष लगाये है उनकी देख रेख और सुरक्षा करना आपकी हीं जिम्मेदारी है। साथ हीं स्कूल स्टॉप ने अतिथियो का आभार व्यक्त करते हुये सुरक्षित करने का वादा किया। अंत मे वार्ड के बसपा प्रत्याशी नदीनदयाल पटेल सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रिटा. शिक्षक मुन्नीलाल अहिरवार, फारुख खान विधानसभा उपाध्यक्ष बसपा, आशीष सारथी सेक्टर अध्यक्ष बसपा करण अहिरवार ज़िला कार्यकारणी सदस्य, अतिथि शिक्षक श्री सिद्धांत खरे के साथ स्कूल का स्टॉफ़ एवं वार्ड के वरिष्ठजनो की गरिमा मय उपस्थिति रही।
