
पथरिया। माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विषय पर तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. द्वितीय चरण में मानव श्रृंखला का निर्माण एवं तृतीय चरण में तिरंगा के साथ सेल्फी महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा अपलोड की गई। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद ने छात्र छात्राओं को राष्ट्रध्वज का सम्मान करने तथा राष्ट्रध्वज के सभी रंगों का अर्थ समझाया. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. विनय वर्मा द्वारा सभी को तिरंगे का सम्मान करने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में महाविद्यालय से शेख ताज हसन, श्री सत्यनारायण लड़िया, डॉ. सुधीर साहू, श्री प्रीतेश शर्मा, श्री चिन्मय सेन, डॉ.बलवीर ठाकुर डॉ. सरिता नेमा, श्री सुरेंद्र सोनी एवं अधिक संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
