तहसील मैदान से निकली तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुये तहसील मैदान में ही समापन
कलेक्टर श्री कोचर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया

दमोह: निश्चित रूप से जिस प्रकार यह आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है और अमृत महोत्सव के पच्चीस वर्ष हैं, इन पच्चीस वर्षों में हम सब संकल्प लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं कि आने वाले जब भारत वर्ष के 2047 में 100 वर्ष पूरे होंगे, हम अपने इस भारत देश को नंबर एक का देश बनाएंगे, फिर से विश्वगुरुबनाएंगे, इतना ताकतवर देश बनाएंगे कि दुनिया की कोई ताकत हिंदुस्तान की तरफ नजरउठाकर न देख सके और 2047 तक भारत देश को विकसित देश की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है। यह सारे संकल्पों को लेकर यह तिरंगा यात्रा हमने निकाली है और नारे भी लगाए हैं कि विजयी विश्व तरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा” इस तिरंगायात्रा के माध्यम से हम सभी अमर शहीदों को भी याद कर रहे हैं और उस विभीषिका को भी याद कर रहे हैं। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज दमोह की तहसील ग्राउण्ड से तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर कही।

संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीऔर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसारऔर हम सबकी भावना के अनुसार जो देशभक्ति की भावना हमारे अंदरहै, उसका प्रकटीकरण करने के लिए पूरे देश में इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा 15 अगस्त वह पवित्र दिन है, जिस दिन हमने आजादी पाई और इस आजादी के लिए लाखों हमारे नौजवान शहीद हो गये हैं, अमर हो गए, कुर्बान हुए और आज अमरत्व का जो सिंचन और जिज्ञासा जगाई जा रही है, स्वतंत्रता हमारी कायम रहे और जीवन के हर पहलू में हम खुशहाल रहें। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लिया है और भारत माता की ध्वज-पताका सारे विश्व में फहराने हम सब लोगों की ताकत से पूरा करायेगी। निश्चित रूप से देश आज पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाने वाला देश है। अब हमें इस स्वतंत्रता को कायम रखना है, इन सारे सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ाना है और सारे विश्व में अपनी ध्वज पताका फहराना हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को बधाई दी।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज तिरंगा यात्रा में इस बार कुछ अलग एक फ्लेवर था। इस तिरंगा यात्रा को सर्वसमावेशी बनाया हैं जिसमें दिव्यांग, वृद्धाश्रम के बुजुर्ग, वह बेटियां जो कभी पन्नी बीनने का काम करती थी, लेकिन आज वह तिरंगा झंडा बनाकर के रोजाना उसे सेल कर रही हैं। वह आत्मनिर्भर बनने वाली बेटियां आज तिरंगा यात्रा में शामिल थी। इसी प्रकार तिरंगा यात्रा में थर्ड जेंडर, महिलाएं, अग्रवाल समाज से लेकर ब्रह्मकुमारी संस्था तक और अन्य अनेक सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं, स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, पुलिस, व्यापारी बंधु, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, मीडियाजन शामिल थे। कलेक्टर श्री कोचर ने जिले के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इतनी बड़ी संख्या में सभी लोग पधारे और इस यात्रा को सफल बनाया। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। जैसा कि कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जी ने बताया है कि सर्वसमाज, सर्वधर्म के लोग यहां पर शामिल हुए थे और एक बहुत लंबी और बहुत ही वृहद तरीके से एक अच्छी तिरंगा यात्रा निकाली गई।हमारा पुलिस का बल जो आज फाइनल परेड रिहर्सल के लिए उपलब्ध था, वह भी इसमें शामिल हुआ था।पुलिस बैंड भी शामिल हुआ है और राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्रसिंहलोधी इसका नेतृत्व कर रहे थे।वृहद रूप से बहुत ही शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई।
आन-बान और शान से निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में तहसील मैदान से कीर्ति स्तंभ, को-ऑपरेटिव्ह बैंक चौराहा, बस स्टेण्ड, एवरेस्ट लॉज से घण्टाघर से अस्पताल चौराहा होते हुये तहसील मैदान में समापन हुआ । तिरंगा यात्रा में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे, एडीशनल एसपी श्री सुजीत सिंह भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम आरएल बागरी, जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा, नगर पालिका के ब्रांड एम्बेसेडर हरीश पटैल, गुडड् पटैल, वृद्धाश्रम के वृद्धजन, जनप्रतिनिधिगण, स्कूली छात्र-छात्रायें, एनसीसी, स्कॉउट के छात्रगण, महिलाएं, अग्रवाल समाज से लेकर ब्रह्मकुमारी संस्था तक और अन्य अनेक सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं, स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, थर्ड जेंडर, व्यापारी बंधु, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, सम्मानीय मीडियाजन, पुलिस बल, पुलिस बैंड तिरंगा यात्रा में आन-बान और शान से तिरंगा लहराते हुये देशभक्ति के गीतों के साथ देश की आजादी के जश्न में नारे लगाते हुये चल रहे थे और शोभा बढ़ा रहे थे।
