Spread the love

छिंदवाड़ा। काम के प्रति लापरवाही बरतना देहात थाना प्रभारी को भारी पड़ गया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत को गुरूवार को लाईन हाजिर कर दिया। टीआई के लाईन हाजिर होते ही पुलिस अधिकारी कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया है। टीआई के इस तरह लाईन हाजिर होने के पीछे एक दिन पहले बुधवार को परासिया रोड पर यूरिया को लेकर हुए चक्काजाम और एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने के मामले में कार्रवाई न करने से जोडक़र भी देखा जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों की माने तो पिछले दिनों एक प्रकरण में लापरवाही कार्रवाई करने की बात कहीं जा रही है और लापरवाही बरतने की शिकायत पुलिस कप्तान को मिली थी। शिकायत के बाद उन्होंने मामले में संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी राजपूत को लाईन अटैच कर दिया है। हालांकि अब तक किसी भी अधिकारी को देहात का प्रभारी नहीं बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *