केन्द्रीय विद्यालय में कलेक्टर श्री कोचर ने किया ध्वजारोहण

दमोह : केन्द्रीय विद्यालय दमोह में देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने केन्द्रीय विद्यालय में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य सहित केन्द्रीय विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने विद्यालय के समस्त टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ, विद्यार्थियों के पालक, अभिभावक और विद्यार्थियों को देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा ये देश आप सभी का रास्ता देख रहा है, आप देश की भावी पीढ़ी है, देशभक्ति और जन सेवा के संकल्प से आप अपने जीवन को रचा बसा लें। यहाँ पर आप ज्ञान अर्जन के लिए आए हैं। खूब अच्छी पढ़ाई करें, खूब खेले, खूब रचनात्मक कार्य करें और अपने परिवार का, अपने समाज का, अपने प्रदेश का, अपने देश का और पूरे विश्व का नाम रोशन करें यही मेरी शुभकामनाएं है।
