Spread the love

ग्राम सनकुईया के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुत देकर प्रभारी मंत्री का मन मोह लिया

दमोह। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष विभाग मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने समर्पण कोचिंग सेंटर के शुभारंभ अवसर पर कहा कि जिस प्रकार से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नीट, जेईई और एम.पीपीएससी और पीएटी की तैयारी के लिए योजना बनाई और सफलता की ओर उसको आगे बढ़ाया, इसके लिए उनको मैंधन्यवाद कहता हूं। जिले के गरीब और कमजोर वर्ग के विद्यार्थी की सबसे बड़ी चिंता को दूर करने का प्रयास किया यह सराहनीय है। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिलाध्यक्ष श्यामशिवहरे, प्राध्यापक, शिक्षक औरछात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 मंत्री श्रीपरमार कहा कि हम सब जानते हैं कि मध्यप्रदेश में कभी कोई यह सोचता नहीं था।लेकिन 2024 में यूपीएससी में 60 बच्चे पास हुए हैं, यह रिकॉर्ड आजादी के बाद हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों द्वारा बनाया गया है, तो निश्चित रूप से गांवों से भी प्रतिभा आ रही है, आप सबको मेरी शुभकामनाएं।जिसने जो क्षेत्र चुना है, यदि किसी को मेडिकल के लिए जाना है, तो आपको नीट पास करनी होगी।यदि आपको इंजीनियरिंग के लिए जाना है तो जेईई पास करना होगा और एग्रीकल्चर के लिए भी जाना होगा तो आपको पीएटी पास करना होगा। कार्यक्रम में विषयवार नोडल अधिकारियों यथा प्रोफेसर रश्मि जेता, सहायक संचालक कृषि जेएल प्रजापति एवं उत्कृष्ट विद्यालय के शरद मिश्रा को पुस्तकों का सेट भेंट किया गया। ग्राम सनकुईया के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुत देकर प्रभारी मंत्री का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *