बच्चों को मिली शैक्षणिक किट

दमोह ! पूरे जिले में स्वतंत्रता का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया इसी तारतम्य में स्वतंत्रता दिवस पर माध्यमिक शाला , न्यू पुलिस लाइन में लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर रितू अग्रवाल द्वारा सभी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री की किट वितरित की गई।

अध्यक्ष स्मृति खरे ने ध्वजारोहण किया, जिसमें विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं। प्रमुख अध्यापिका श्वेता श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला !

कार्यक्रम में एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा की विशेष उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के बाद बच्चो ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
सचिव पूजा सचदेव ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिल्पा राव, रितू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सपना राजपूत सहित सभी सदस्याएं उपस्थित थीं।
