Spread the love

बेटियों को कम ना समझें अपनी बेटी को अवसर दो हमारी बेटियां रानी अवंती बाई जैसे कारनामे कर सकती है-पशु पालन राज्यमंत्री लखन पटैल

आने वाली पीढ़ियां रानी के कर्तव्य और व्यक्तित्व को अपने आप में समाहित करते हुए आगे बढ़ेगी और इस देश को और महान बनाने का काम करेगी-राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ.कुसमरिया

default

दमोह : अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं।मैं वीरांगना रानी अबंतीबाई के इस कार्यक्रम को नमन करता हूँ, हमने तिरंगा यात्रा भी निकाली है, हमने घर-घर तिरंगा भी फहराया है इस संकल्प के साथ फहराया कि हम अपने अमर शहीदों को याद करेंगे। चाहे चन्द्र शेखर आजाद हों, चाहे अवंती बाई हों, चाहे रानी दुर्गावती हों, चाहे झलकारी बाई हों ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण इस देश में देखने को मिलते हैं। जिसमें वीरांगनाओं ने हमारे अमर शहीदों ने जब-जब देश पर आताताईयों ने आक्रमण किया, तब-तब देश के अमर शहीदों ने वीरांगनाओं ने आताताईयों के दांत खट्टे करने का काम किया है। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धामिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज स्थानीय जटाशंकर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल पर जिला लोधी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।

 संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधीने कहा साथियों कहा गया है कि “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा” और यह भी कहा गया की “तुमने दिया देश को जीवन, देश तुम्हें क्या देगा अपनी आग तेज रखने को नाम तुम्हारा लेगा”। कहीं ना कहीं हम अबंती बाई का नाम लेते हैं तो हमारे दिलों में देश भक्ति की ज्वाला धधकती है और उनसे प्रेरणा लेकर हम देश समाज और राष्ट्र के लिये काम करने उद्रत होते हैं।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा जिम्मेदारी हम सब लोगो की है चाहे वह किसी भी वर्ग या समाज का क्यो न हो।  हम जानते है कि सैकड़ों की संख्या में बच्चे पढ़ने आते है जब भी भोपाल या कही बाहर जाता हॅू तो देखता हॅू उनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि कहीं कमी रह गई है हमारी परवरिश में। उन्होंने सभी से अग्राह किया कि आप अपने बच्चों को बहुत पढ़ायें लेकिन उसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि वह गलत रास्ते पर ना जा पाये।

  सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा यदि सही दिशा में हम कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय हैं। हमें समाज की चिंता करनी होगी अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

  मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसरिया ने कहा यह बहुत ही समृद्ध मंच है, यहां पर जो नाटिका प्रस्तुत की गई है, हम सब लोगों के वक्तव्य का कोई महत्व नहीं है, कोई मायने नहीं रखते हैं। उन्होंने रानी के जीवन काल और उनके बारे में विस्तार से बात रखते हुए उनके चरणों में नमन किया। रानी अबंती बाई लोधी ने स्वतंत्रता के लिए शहादत दी, उनका अनुसरण करते हुए हमें इस बात की खुशी है कि हमारे देश की दो बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर करके उनकी आभा को प्रकट करने का काम किया है। आने वाली पीढ़ियां रानी के कर्तव्य और व्यक्तित्व को अपने आप में समाहित करते हुए जनता जनार्दन आगे बढ़ेगी और इस देश को और महान बनाने का काम करेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल ने कहा स्वाधीनता संग्राम की महान नायिका शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बहुत बहुत अभिनंदन करती हूँ जिन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ कर अपने साम्राज्य से भगाया। रानी का इतिहास गुमनाम रहा है। उन्होंने रानी अवंती बाई लोधी और अंग्रेज राजा के बीच हुए एक व्याख्या पर विस्तार से अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष भाव सिंह लोधी ने कहा कि समाज के लोगो ने मुझे अध्यक्ष बनाया है,मैने भी समाज के लोगो को वचन दिया था कि मैं समाज के लिये कार्य करूंगा न कि किसी पार्टी के लिये और यह भी कहा कि मेरा कार्य लोधी समाज तक ही सीमित नहीं रहेगा मैं सभी समाज के लिये कार्य करूंगा।

कार्यक्रम में दमोह के पूर्व विधायक अजय टण्डन ने कहा कि बहुत ही सुंदरआयोजन जिसमें सभी समाज और विभिन्न विचार धारा के लोग ऐसी जगह एकत्रित हो जाते है तो यह मान लिया जाता है कि हम जिसको याद करने आये है उसके प्रतिसच्ची श्रद्धाजंलि है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया। इस दौरान रानी अवंतीबाई लोधी जी के जीवन पर आधारित जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिससे रानी के जीवन वृतांत का सजीव दिखाया गया।  

कार्यक्रम के पूर्व तिरंगा यात्रा मंत्री द्वय श्री लोधी एवं श्री पटैल और सांसद राहुल सिंह के नेतृव में शहर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण कर जटाशंकर वीरांगना अवंतीबाई प्रतिमा स्थल पहुंची और अतिथियों द्वारा रानी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *