
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। रविवार को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा की। नड्डा ने बताया कि राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वो झारखंड में भी राज्यपाल रहे हैं। तेलगाना के गर्वनर का भी चार्ज भी इनके पास रहा है। नड्डा ने यह भी बताया कि इनके पास 40 साल के राजनैतिक जीवन का अनुभव है। वो लोकसभा के दो बार सांसद भी रहे हैं। चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्तूबर 1957 को तिरुप्पुर, तमिलनाडु में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।
