Spread the love

शादी का झांसा देकर साथ रखा, बाद में किया इंकार
भोपाल। पिपलानी थाना इलाके से करीब ढाई महीने पहले सदिंग्ध हालतो में लापता हुई युवती को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। जॉच में सामने आया की युवती के मोहल्ले में रहने वाला आरोपी युवक उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। शहर से बाहर ले जाकर आरोपी ने उसे अपने साथ रखते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित एक बस्ती में रहने वाली 25 वर्षीय युवती बीती 8 जून को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिपलानी थाने में दर्ज कराई थी। बीते दिनो पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर लिया। युवती ने अपने बयान में बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले राहुल माली नाम के युवक से उसकी जान पहचान थी। बातचीत के दौरा राहुल ने उसे अच्छा काम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ उज्जैन ले गया था। वहॉ आरोपी ने उसे किराए के मकान में साथ रखते हुए उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने जब उसका विरोध किया तब राहुल ने कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा। युवती ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तब राहुल ने टाल दिया। उज्जैन के बाद वह उसे लेकर नागपुर पहुंचा यहां भी उसका दैहिक शोषण करता रहा लेकिन शादी नहीं की। युवती ने जब उसपर लगातार शादी करने का दबाव डालना शुरु किया तब वह उसे वापस भोपाल लेकर आ गया और शादी करने से इंकार कर उससे सारे सबंध तोड़ दिये। पीड़िता के बयानो के आधार पर पुलिस ने राहुल माली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *