
स्वस्फूर्त चारों खूंट बंद रहा करेली, लाइन अटेच किये पुलिसकर्मी
करेली । पार्किंग विवाद में अमानवीय तरीके से व्यापारी पर की गई पिटाई के विरोध में व्यापारी महासंघ व सकल व्यापारी समाज के आव्हान पर 12 बजे तक का बंद स्वस्फूर्त चारों खूंट बंद रहा करेली। आक्रोशित जनो ने रैली निकालकर विरोध जताया। प्रेस चौराहा पर बंद को समर्थन देते हुए पूर्व विधायक संजय शर्मा, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, व्यापारी महा संघ अध्यक्ष विजय नेमा, गुड व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी महासंघ के सचिव राजेन्द्र ब्रजपुरिया व्यापारी दिनेश यादव ने अपना संबोधन दिया। करेली टीआई सहित पुलिस कर्मी लाइन हाजिर सोमवार को पार्किंग मारपीट विवाद में व्यापारी राजन यादव के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के चलते करेली थाना प्रभारी सहित मारपीट में संलिप्त पुलिस कर्मी हुए लाइन अटैच एडिशनल एसपी संदीप भूरिया ने बताया जांच होने तक घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है पुलिस की बर्बरता के विरोध में दूसरे दिन भी स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारो ने दोपहर तय समय तक स्वमेव अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर पीड़ित युवा व्यवसायी के पक्ष में समर्थन दिया। निरंजन चौक से लेकर प्रेस चौराहे तक पहले वाइक रैली निकाली उसके बाद प्रेस चौराहे पर तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पटैल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष विजय नेमा ग्रेन मर्चेंट एशोसिएशन के सदस्यों ने भी कठोर शब्दो मे पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा की तदोपरांत बड़ी संख्या में लोगो द्वारा मुख्य मार्ग होते हुये निरंजन चौक पुलिस थाना के सामने मेनरोड पर नारे लगाते हुये पैदल मार्च भी निकाला। कार्यक्रम के उपरांत पीड़ित के पिता दिनेश यादव ने सभी दुकानदारों व्यापारियों मौजूद समस्त लोगो का आभार व्यक्त करते हुए बाजार खोलने का आग्रह किया।
एक मामला ओर आया सामने
पुलिस की बर्बरता के दिन ही एक और पीड़ित ने थाने में अपनी आपबीती की शिकायत की है।बताया जा रहा है कि मामले में शामिल अमित यादव नामक सिपाही की एक शिकायत पर पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है। इसी घटना क्रम के दूसरे दिन पीड़ित स्थानीय पत्रकारों से मिला और थाने में दिए आवेदन पर ध्यानाकर्षण कराया है। मामले में रेलवे कैंटीन के एक बेंडर अकिंत तिवारी ने भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आलूवंडे के पैसे मांगने पर करेली थाना में पदस्थ अमित यादव के विरोध नामजद शिकायत दर्ज कराई है शिकायत में बताया गया है कि पुलिस कर्मी द्वारा वर्दी का रौब दिखाते हुये पैसे मांगने के चलते थाने ले जाकर मारपीट की गई थी। पीड़ित अंकित ने थाने के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर सबको सच्चाई दिखाने की मांग भी की है। हालांकि इस मामले में अभी थाना करेली में सम्बंधित पुलिस कर्मी के विरुद्ध मामला कायमी और पीड़ित की पक्की शिकायत दर्ज नही होने की बात सामने आई हैं। विदित हो कि सोमवार को बैंक गए व्यापारी की पार्किंग की गई गाडी को पुलिस थाने ले जाने पर धक्का मुक्कि से शुरू विवाद चंद पलों में ही बेरहम पिटाई में तब्दील हो गया। जिस पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाना पहुंच विरोध जताया उच्चाधिकारियों ने जांच कर सख्त कार्यवाही का आस्वासन दिया। वही ग्रेन मर्चेंट ने दिया ज्ञापन मंडी बंद का किया ऐलान दोषियों पर तुरंत कार्यवाही की मांग की। व्यापारियों ने थाने का घेराव कर दिया। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सड़क पर घसीट घसीट कर बेरहमी से युवक को घसीट घसीट कर पीटा था।
