विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम दमोह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम,

दमोह : म.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार नवागत प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो विश्वनाथ शर्मा, सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्ला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, स्वास्थ्य विभाग से सिविज सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, डी.एच.ई डॉ. रीता चटर्जी, डॉ. आदित्य गुरू, डॉ. चक्रेश पटेल, मेडीकल स्टॉफ तहमीना खान, प्रशांत रोहित, विमलेश ठाकुर एवं वृद्धाश्रम प्रबंधक वीरेन्द्र असाटी एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

नवागत प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त वृद्धजन को सम्बोधित करते हुये उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई, वृद्धजन को गुलदस्ते देकर भावपूर्ण सम्मान किया गया और उनसे कहा गया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी अच्छा होना जरूरी है। हमें हमेशा सकारात्मक विचार रखना चाहिए तभी हम अपने जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना आसानी से कर सकते है। साथ ही समस्त वृद्धजन से स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सों को अपनी शारीरिक समस्यायें बताकर अपना इलाज करवाने जाने और दिये गये उपचार का पालन कर स्वस्थ्य रहने की सलाह दी गई।

शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम के द्वारा सभी अन्तःवासी वृद्धजनों की जांच की जाकर उन्हें यथोचित दवायें वितरित की गई। शिविर के अंत में प्रबंधक वीरेन्द्र असाटी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
