Spread the love

दमोह: जिले में विश्व मच्छर दिवस मनाया गया। यह दिन सर रोनाल्ड रॉस द्वारा 1897 में की गई उस महत्वपूर्ण खोज को याद करने के लिये मनाया जाता हैं। इस सबंध में सीएमएचओ डाँ आरके अठ्या ने बताया मलेरिया मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है।इस सबंध में जिला मलेरिया अधिकारी यामिनी सिलारपुरिया ने बताया जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सभी जगह स्कूलों के बच्चों में जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये। बच्चों को मच्छरों के उत्पत्ति स्थल, मच्छरों के जीवन चक्र, मच्छर से होने वाली बीमारियों की जानकारी के साथ बीमारी से बचाव के उपाय से भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया शहरी क्षेत्र दमोह के सरदार पटैल शास. मा. शाला धरमपुरा, शास. उ. मा. शाला धरमपुरा, शासकीय महाराणा प्रताप बालक हा.से. स्कूल दमोह तथा शासकीय उच्च. मा. वि. खोजाखेडी ब्लॉक पथरिया, शासकीय बालक मा. शा. भटरिया तेन्दूखेडा, शासकीय हा. से. स्कूल बनगांव, शासकीय प्रा. शाला लुहर्रा ब्लॉक हिण्डोरिया, शा. नवीन प्रा. शाला कांटी ब्लॉक जबेरा में जागरूकता कार्यशालायें आयोजित की गई। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया विश्व मच्छर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया आदि के बारे में जागरूकता बढाना और इन बीमारियों से बचाव के उपायों को प्रोत्साहित करना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *