Spread the love

स्थानीय मूर्ति कलाकार हुए सम्मानित महाविद्यालय में प्रशिक्षण संपन्न

पथरिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप मिट्टी के गणेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय है। आमजन से अनुरोध है कि इस अभियान से जुड़कर प्रत्येक घर में मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को विराजमान करें। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने आज शासकीय महाविद्यालय पथरिया में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से घर घर मिट्टी के गणेश अभियान अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरूआत भारत मात और भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा मिट्टी की मूर्तियाँ जल में आसानी से विसर्जित हो जाती हैं तथा जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करतीं। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं के स्थान पर पर्यावरण हितैषी मिट्टी के गणेश अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करें।

स्थानीय मूर्ति कलाकार हुए सम्मानित

राज्यमंत्री श्री पटेल ने मिट्टी गणेश अभियान प्रशिक्षण दे रहें मूर्ति कलाकारों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय कलाकार छोटेलाल प्रजापति, दीपक प्रजापति, सूर्यभान पटेल, महंतपुर निबोराकला के विक्रम आदिवासी आदि सम्मानित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *