
दमोह: जबेरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बड़ा और मजबूत सामुदायिक भवन बनाने का मैने संकल्प लिया हैं, इसलिए मैं निरंतर भवन बनवाने का कार्य कर रहा हूं। विधानसभा में अभी तक 30 से अधिक भवन बन चुके और यह क्रम निरंतर जारी हैं। सरकार हर गरीब परिवार की चिंता कर रही हैं। इस आशय की बात प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत सगरा में 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा ग्राम सगरा के एक परिवार में 05 लोगों को किसान सम्मान निधि, 04 बहनों को लाडली बहना योजना एवं 03 लोगों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा हैं, इस प्रकार 01 वर्ष में इस परिवार को 01 लाख 42 हजार रूपये का लाभ मिल रहा हैं।
