
दमोह ! टीम तारण त्रिवेणी के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को संस्कार वान धर्म आचरण से जोड़ने ,तीर्थों के गौरव हेतु परिवारों को तीर्थों से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत दमोह जिले के सूखा ग्राम में तारण तरण दिगम्बर जैन समाज के तीर्थ निसई जी में अभियान की शुरुवात की गई संयोजक भूपेंद्र जैन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज की युवा पीढ़ी को धर्म मार्ग में जोड़ते हुए तीर्थ के विकाश में सहयोगी बनाकर तीर्थों के गौरव की पहल है मंत्री के सी जैन ने कहा कि यह अच्छी पहल है इसमें सूखा कमेटी द्वारा सभी सेवाएं प्रदान की जाती है सेठ रमेश जैन ने बताया कि अभियान अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को तारण त्रिवेणी का पाठ भक्तांबर का पाठ श्रावकाचार जी ग्रंथ की एक गाथा का अर्थ सहित वाचन किया जाता है रविवार की सुबह मंदिर विधि की जाती है तारण त्रिवेणी टीम की महिला शाखा की शास्त्री श्वेता, श्रद्धा, निधि पथरिया ,संगीता ,भारती बतियागढ़ अर्चना ,साधना जैन दमोह ने ने इस कार्यक्रम हेतु प्रत्येक परिवार की माता बहनों को प्रेरित करने के लिए सतत संपर्क कर रही हैशरद जैन,संगीत तारण आशीष शास्त्री पथरिया ने बताया कि अभी तक लगभग 100 परिवार इस अभियान से जुड़कर धर्म लाभ ले रहे है , टीम तारण त्रिवेणी ने बताया कि आगामी समय में यह अभियान तीर्थों के साथ साथ हर घर में चलाया जाएगा प्रत्येक घर में धर्म मय वातावरण बने इसी भावना के साथ नई कार्यनीति सभी संतों के मार्गदर्शन में सूखा जी ,मल्हारगढ़ सेमलखेड़ी पुष्पावती तीर्थ कमेटियों के सहयोग से तैयार की जाएगी ,हेमेंद्र जैन वीरेंद्र जैन प्रशांत जैन शैलेन्द्र जैन चौरई, मयंक जैन राहुल जैन अभिषेक जैन राजेश जैन संतोष जैन रवि जैन पटेरा, भागचंद जैन निर्मल जैन विकाश जैन सुरेश जैन कोमल चंद जैन आनंद जैन हुकुम चंद जैन आदि परिवार इस कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे है !
