Spread the love


दमोह ! श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के निर्देशन एवं श्री सुजीत सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में श्री दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा जेपीबी हायर सेकेण्डरी स्कूल दमोह में जाकर स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं को यातायात नियमों से अवगत कराया गया।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को सजग करने हेतु एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं श्री सुजीत सिंह भदौरियाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के मार्गदर्शन में श्री दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा दिनांक 22-08-2025 को जेपीबी हायर सेकेण्डरी स्कूल दमोह में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस दौरान उपस्थित स्कूल के करीब 1100 छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, 18 वर्ष से पूर्व बिना वैध लायसेंस के वाहन न चलाने, इंमरजेंसी वाहनों को सदैव रास्ता देने, चार पहिया वाहन में सीट वेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठने, गुड सेमिरिटन योजना के तहत वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन अवसर में नजदीकी अस्पताल/ट्रामा सेंटर पहुंचाकर मदद करने तथा सड़क पर चलने के तरीके एवं यातायात नियमों का पालन करने एवं कराने की समझाईश दी गई। उपस्थित स्कूली छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेेट्स का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *