Spread the love

दमोह। दमोह जिले में स्थित श्री विरागोदय तीर्थ क्षेत्र श्री बेलाजी तीर्थ क्षेत्र एवं कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र पर विराजित आचार्य, मुनिराजों और कमेटी के पदाधिकारी को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण देने के लिए महाराष्ट्र से तीर्थ क्षेत्र श्री णमोकर की कमेटी पहुंची। मालूम हो कि साल 2026 में 6 फरवरी से 13 फरवरी तक यहां अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए यहां की पंचकल्याणक महोत्सव कमेटी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में पहुंचकर के निमंत्रित किया जा रहा है।

जिसमें जैन संप्रदाय के समस्त आचार्य मुनि राजो सहित अन्य साधुओं को निमंत्रण देने के लिए कमेटी जगह-जगह पहुंच रही है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की यह कमेटी तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर पहुंची। जहां पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी को पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में निमंत्रण देने के लिए पत्र सोपा गया। वहीं पूज्य श्री बड़े बाबा का दर्शन भी कमेटी के सदस्य द्वारा किया गया। इसके साथ ही बेला जी तीर्थ में स्थित विराजमान पूज्य आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज को भी इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया गया। वही विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में विराजमान पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज संसंघ को भी इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ क्षेत्र श्री णमोकर पंचकल्याणक महोत्सव के पदाधिकारी, ट्रस्ट कमेटी एवं भारतवर्ष तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारीयों की मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *