Spread the love

कलेक्टर श्री कोचर ने आमजनों से अधिक से अधिक रक्तदान करने किया आग्रह

दमोह : जिले के विकासखण्डों में रक्तदान शिविरों का आयोजन 25 अगस्त से 28 सितम्बर तक किया जायेगा। रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा, 26 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा, 04 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया, 08 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा, 15 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिण्डोरिया, 20 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटा, 25 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा, 26 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा, 28 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ में होगा।

रक्तदान शिविर आयोजित करने और रक्तदाताओं के लिए दिशा-निर्देश

             कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्थानीय अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गैर सरकारी संगठनों से सहयोग करने का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा शिविर के लिए उचित सुविधाओं वाला एक विशाल और स्वच्छ स्थल चुना जाए। पोस्टर, रैलियों, सोशल मीडिया और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जागरुकता फैलाई जाये। चिकित्सा कर्मचारियों, आपातकालीन उपकरणों और जलपान की व्यवस्था की जाए। रक्तदाताओं का उचित पंजीकरण और रिकॉर्ड रखना सुनिश्चित किया जाये। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र या प्रशंसा चिह्न प्रदान किया जायेगा। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन और रक्तदान के बाद देखभाल सुनिश्चित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *