दुधिया, जामुन झिरी में विशेष शिविर आयोजित किये जायेगे………सर्रा में जिला स्तरीय बैठक सह शिविर संपन्न
दमोह: जिले की तहसील तेंदूखेड़ा के ग्राम सर्रा में जिला स्तरीय बैठक सह शिविर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, वन मंडल अधिकारी नौरादेही ए.ए.अंसारी, एसडीएम सौरभ गंधर्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा आज शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राशन पर्ची, राजस्व प्रकरण, वन विभाग से संबंधित सामान्य समस्याओ के साथ कुछ ऐसी समस्याये भी आयी जिनका निदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। विस्थापन से संबंधित समस्याये जिसमें लोगो को राशि नही मिल पायी है इन सभी समस्याओ का निराकरण करने का काम इस शिविर में किया गया। उन्होंने कहा जब बाढ़ का प्रकोप यहॉ था सभी ग्रामीणो ने आग्रह किया था कि यहॉ शिविर आयोजित होना चाहिए और आज यह शिविर आयोजित किया गया। समय-समय पर ऐसे शिविरो का आयोजन होता रहेगा जिससे कि आमजन की समस्याओं का निराकरण आसानी हो सके। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा राज्यमंत्री श्री लोधी ने चिंता व्यक्त की थी कि बाढ़ के साथ-2 लोगो की अन्य समस्याओं का निराकरण भी होना चाहिए आज उनके मार्गदर्शन में हमने पहला शिविर सर्रा में आयोजित किया है और इस शिविर में बहुत बड़ी संख्या में लोग आए व उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। यहॉ पर वन विभाग, राजस्व प्रकरण, खाद्य विभाग, भूमि पर कब्जे, विस्थापन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, खेल मैदान से संबंधित विषय और समस्याये सामने आयी और शिविर में तय किया है कि कुछ विषय जैसे कि वन विस्थापन वाले विषय पर एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी विभागों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा दुधिया, जामुन झिरी यहॉ विशेष शिविर आयोजित किये जायेगे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि बारिश के समय सीमांकन का कार्य नहीं होता है, बारिश के खत्म होते ही सीमांकन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कलेक्टर श्री कोचर ने राजस्व अधिकारियो को निर्देशित किया और कहा कि सीमांकन का कार्य तय समय पर किया जाए, 01 माह का समय बहुत ज्यादा होता है।

कलेक्टर श्री कोचर ने ग्रामीणों से कहा कि आपकी सारी समस्याओं को सुना जाएगा और उनका निराकरण भी किया जाएगा, मेरे साथ दमोह और नौरादेही दोनों के डीएफओ साथ आए है, जो आपकी हर समस्या को ध्यान से सुनेगे और उनका निराकरण करने का पूरा प्रयास करेगे।
एक महिला द्वारा कलेक्टर श्री कोचर से ट्राई साइकिल की मांग करने पर उन्होंने कहा सोमवार या मंगलवार को दमोह आए तो आपको ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी जाएगी, अभी हमारे पास बैटरी वाली ट्राई साइकिल नहीं है लेकिन सामान्य वाली ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी जाएगी । कलेक्टर श्री कोचर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला के पति की मृत्यु हो गई है और राशन पर्ची अभी तक जारी नहीं की गई तत्काल ही महिला की राशन पर्ची जारी करने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री कोचर ने पंचायत विभाग के सीईओ और ग्राम पंचायत के सचिवों को निर्देशित किया कि आप तय समय पर गामीणों की समस्या को सुने और तत्काल निराकरण कराये।

वन मंडल अधिकारी नौरादेही ए.ए. अंसारी ने कहा वन विभाग और विस्थापन से संबंधित जो भी समस्याये है उनका विधिसंगत निराकरण किया जाएगा और प्रयास करेगे कि यहॉ कि जनता को अधिक से अधिक लाभ हो। इस क्षेत्र में पर्यटन बढेगा तो रोजगार के नये अवसर पैदा होगे लोगो की आय में वृद्धि होगी। इस क्षेत्र का विकास होगा इस दिशा में हम कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा आज जो भी आवेदन आये है कोशिश करेगें कि सबका निराकरण हो जाये।
