Spread the love

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह में बजरिया वार्ड नंबर 6, शासकीय उचित मूल्य दुकान के पीछे स्थित किशोर ठाकुर बेसन लड्डू निर्माता के यहां औचक निरीक्षण किया गया। कार्यवाही में परिसर से विक्रय हेतु संग्रहित बेसन लड्डू के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर बेसन लड्डू 374 किलो मात्रा बाजार मूल्य 37,400 रुपए को नियमानुसार जब्त किया गया। इस दौरान बेसन, वनस्पति डालडा, शक्कर बूरा, मैदा एवं फूड कलर की मैजिक बॉक्स की सहायता से गुणवत्ता की जांच की गई। बेसन लड्डू निर्माता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *