ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

दमोह : सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने जनपद पंचायत दमोह के सीईओ हलधर मिश्रा के प्रतिवेदन पर ग्राम पंचायत बिलाई, जनपद पंचायत दमोह के सचिव सनत चौबे को निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दमोह के प्रतिवेदन में सचिव सनत चौबे द्वारा ग्राम पंचायत बिलाई की महिला सदस्य श्रीमति दीपरानी पटेल / नत्थू पटेल (आईडी क्रमांक 128725354) को एसपीआर पोर्टल पर मृत दर्ज कर दिया गया था, जबकि वह जीवित हैं।
यह कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही की श्रेणी में पाया गया। अतः श्री सनत चौबे, सचिव ग्राम पंचायत बिलाई को म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती) नियम 2011 के नियम 7 एवं सहपठित म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के अंतर्गत सचिव पद से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री चौबे का मुख्यालय जनपद पंचायत दमोह कार्यालय रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।समग्र पोर्टल पर मृत आई.डी. रिकवरी हेतु अनुरोध ग्राम पंचायत के अधिकृत आई.डी. से हितग्राही की लाईव फोटो तथा बायोमैक्टिक्स के माध्यम से किया जाता हैं एवं उक्त प्रकरण मे उक्त कार्यवाही 19 अगस्त 2025 को की जा चुकी हैं। ज्ञातव्य है जनसुनवाई मे ग्राम पंचायत बिलाई की दीपरानी पत्नी नत्थू पटेल की गलत तरीके से मृत किये जाने की शिकायत कलेक्टर से होने पर तत्काल ही उक्त मामले की प्रारंभिक जांच करायी गई। प्रारंभिक जांच मे यह तथ्य सामने आया कि महिला को गलत तरीके से मृत किया गया है तथा मृत रिकवरी के तत्काल निर्देश दिये गये तथा उसी दिन महिला की समग्र आई.डी. रिकवरी हेतु ग्राम पंचायत बिलाई के अधिकृत आई.डी. के माध्यम अनुरोध दर्ज कराया गया। उक्त अनुरोध क्रमांक को पोर्टल https://samagra.gov.in/ मे जाकर “अनुरोध की स्थिति जानें” में “अनुरोध आईडी द्वारा अनुरोध खोजें” मे उक्त अनुरोध आई.डी. से चेक किया जा सकता हैं।
इस सबंध में ईगर्वेनेंस मैनेजर महेश अग्रवाल ने बताया प्रकरण मे अंतिम जांच की गई जिसमे ग्राम पंचायत बिलाई द्वारा उसी दिनांक को समग्र आई.डी. रिकवरी हेतु जनपद पंचायत दमोह को पत्र जारी करके अनुरोध किया गया, निलंबन की कार्यवाही के पूर्व विधिवत जनपद पंचायत दमोह द्वारा ग्राम पंचायत बिलाई के सचिव को नोटिस 21 अगस्त को जारी किया गया। 22 अगस्त 2025 को प्रकरण की जांच निमेश राय, स.वि.वि. अधिकारी, ज.पं. दमोह द्वारा की गयी एवं हितग्राही के निवास स्थान पर जाकर जीवित होने का पंचनामा तैयार किया गया। तत्पश्चात प्रकरण जनपद पंचायत दमोह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा समग्र पोर्टल पर स्वीकृत कर अंतिम कार्यवाही समग्र जिला कार्यालय भेजा जा चुका हैं। जिसे स्वीकृत किया जा चुका है एवं आगामी कार्य दिवस अर्थात 25 अगस्त 2025 मे आई.डी. अस्तित्व मे आ जायेगी।
