Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्च्युअल संबोधन के साथ आरंभ हुआ स्वच्छता दिवस समारोह
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छ भारत दिवस-2024 के अवसर पर नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम के क्रम में भोपाल में आयोजित स्वच्छता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड रुपये की लागत से 19 परियोजनाओं का भूमिपूजन और भोपाल नगर निगम के उपकरणों तथा विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने भोपाल शहर की स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता सेवाओं के विस्तार के लिए 43 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ0यादव ने 125 नए डोर-टू-डोर सी.एन.जी. वाहनों, 06 नये हुक लोडर, 02 श्रेडर मशीन एवं 01 लिटर पिकिंग मशीन का अवलोकन किया तथा मंच से हरी झण्डी दिखाकर उनका लोकार्पण किया। डॉ. यादव ने नगर निगम भोपाल के शासकीय सेवा में कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित स्वच्छता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के इतिहास से जुडी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर द्वार स्थापित किये जायेंगे। डॉ.यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े महापुरूषों भगवान श्रीराम, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक आदि के नाम पर इन द्वारों का नामकरण किया जाएगा। नगर निगम, भोपाल द्वारा विकसित किए जा रहे नमो उपवन को राज्य शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने भी संबोधित किया। महापौर श्रीमती मालती राय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में प्रदेश में स्वच्छता के लिए संचालित गतिविधियों, अमृत योजना और त्त्त् अर्थात रिडयूज, रियूज, रिसाईकिल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। त्त्त् पर केन्द्रित तीन केन्द्र बोट क्लब, 10 नंबर स्टॉप और बिट्टन मार्केट पर निरंतर संचालित हो रहे है। मुख्यमंत्री डॉ0यादव ने 125 नए डोर-टू-डोर सी.एन.जी. वाहनों, 06 नये हुक लोडर, 02 श्रेडर मशीन एवं 01 लिटर पिकिंग मशीन का अवलोकन किया तथा मंच से हरी झण्डी दिखाकर उनका लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *