Spread the love

भोपाल। 40 हजार की घूस लेते हुए भोपाल लोकायुक्त टीम की पकड़ में आये बीडीए कार्यालय मे पदस्थ तारकचंद दास के लॉकर ने लाखो रुपये के जेवरात उगले है। लोकायुक्त अफसरो के मुताबिक बीडीए के आरोपी बाबू तारकचन्द्र दास को अगस्त माह में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। कार्यवाही के दौरान उनके मकान की सर्चिंग की गई थी। मकान की तलाशी में बैंक ऑफ़ बड़ोदा की मालवीय नगर ब्रांच में संचालित लाकर की चाबी जप्त की गई थी। बुधवार 3 अक्टूबर को टीम ने उस लॉकर को विधिवत खुलवाया जिसमें बड़ी मात्रा में सोने के जेवरात रखे मिले। अधिकारियो के मुताबिक लॉकर में रखे जेवरों का मूल्यांकन कराने पर उनकी कीमत लगभग 44 लाख 80 हजार रुपये पता चली है। प्रकरण की विवेचना में गहनो की कीमत को भी सम्मिलित करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है की फरियादी किसान ने लोकायुक्त में शिकायत करते हुए बताया था की उसके रत्नागिरी रायसेन रोड पिपलानी स्थित मकान की लीज का नवीनीकरण करने के ऐवज में बीडीए कार्यालय में पदस्थ बाबू तारकचंद दास उससे नवीनीकरण करने के ऐवज में साढ़े तीन लाख रिश्वत मांग रहा है। लोकायुक्त ने जाल बिछाते हुए फरियादी की आरोपी से रिश्वत के संबध में बात कराई। आरोपी ने उसे रिश्वत की 40 हजार की रकम लेकर दोपहर के समय अपने ऑफिस आने को कहा। बीडीए बिल्डिंग में बने अपने कार्यालय में जैसै ही टीसी दास उर्फ तारक चंद दास पिता स्वर्गीय कालीपत दास (58) सहायक ग्रेड-1 निवासी, पंचशील नगर ने फरियादी से 40 हजार की रकम अपने कब्जे में ली उसी समय पहले से घात लगाकर बैटी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *