Spread the love

नई दिल्ली । अमेरिका की ओर से भारत पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ 27 अगस्त से लागू हुआ है। टैरिफ को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोदी सरकार की घेराबंदी की है। केजरीवाल ने कहा, अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ भारत पर लगाया है। हमें भी कपास पर 11 से 50 प्रतिशत टैरिफ लगान चाहिए था दूसरों देशों ने यही किया…ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया, तब हमें 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देना चाहिए था क्या हम कमजोर देश हैं।
केजरीवाल ने कहा, बीते दिनों मोदी ने ट्रंप के दबाव में ये निर्णय लिया है कि अमेरिका से जो कपास भारत आता है अभी तक उसमें 11 प्रतिशत ड्यूटी लगती थी लेकिन अब ये 11 प्रतिशत ड्यूटी हटा दी गई है और अब अमेरिका से आने वाली कपास पर कोई ड्यूटी नहीं लग रही है। ये ड्यूटी केवल 40 दिनों (19 अगस्त से 30 सितंबर तक) तक हटाई गई है। ये देश के कपास किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। अब जो अमेरिका से कपास आएगी, वहां भारत के किसानों के कपास से सस्ती होगी।
केजरीवाल ने कहा भारत के किसान और उद्योग को बर्बाद करके अमेरिका के हित साधने की कौन सी मजबूरी है ये ? एजेंडा क्या है? ये सिर्फ किसानों का नहीं, भारत के 140 करोड़ लोगों के सम्मान का सवाल है। पहले अमेरिका से आने वाली कॉटन/कपास पर 11 प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन अब टैक्स हटाया गया है। नतीजा, अमेरिका की सस्ती कॉटन भारत आएगी और हमारे किसानों की कपास खेत में ही सड़ जाएगी। अक्टूबर में जब हमारे किसान अपनी कपास लेकर मंडी पहुंचने वाले हैं, उनके लिए कोई खरीदार ही नहीं बचेगा।
गुजरात या विदर्भ, पंजाब हो या तेलंगाना…हर जगह का किसान बर्बाद होगा। उनकी सालभर की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *