Spread the love


पुलिस अधिकारियों को दिए तत्काल एक्शन लेने के निर्देश
जबलपुर। त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था चुस्त रहे, कानून से खिलवाड करने की इजाजत किसी को नहीं दी गई जाएगी| गुंडे बदमाशों पर सख्ती से नकेल कसी जाए| त्यौहार प्रशासन द्वारा तय की गई गाईडलाइन के मुताबिक मनाया जाए| आपसी सौहार्द्र बिगाडने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए| सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखी जाए| सायबर सेल अलर्ट रहे, पुलिस थाने की पेट्रोलिंग मोबाइल छोटी सी छोटी घटना को गंभीरता से लेकर तत्काल एक्शन ले| यह निर्देश जबलपुर जोन के आईजी अनिल कुशवाहा ने सोमवार को यहां पुलिस कंट्रोलरुम में आयोजित बैठक में दिए| बैठक में डीआईजी टीके विद्यार्थी, एसपीआदित्य प्रताप सिंह भी मौजूद थे| उन्होंने कहा कि आने वालें दिनों में दशहरा , दीवाली का पर्व मनाया जाएगा| दुर्गोत्सव पर्व शुरु हो गया है| अब महीने भर पुलिस कोचुस्त दुरुस्त रहना होगा| छोटी सी छोटी घटना पर भी सूचना मिलते ही संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी होगी| उन्होंने कहा कि पुलिस बल लगातार गश्त करे और अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत करे| थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकों पर लिए गए निर्णयों पर अमल कराए| दुर्गा पंडालों के आसपास सतत निगरानी की जाए| शांति समिति की बैठक में आए सुझावों और समस्याओं पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठाकर क्षेत्रवार समस्याओं का निराकरण करे| लोगों को यह समझाईश दी जाए कि कोई भी ऐसी आपत्तिजनक झांकी या नारेबाजी न की जाए जिससे किसी की भावनाएं आहत हो| गरबा केआयोजन खुले स्थान में न हो| सीसीटीव्ही कैमरे आवश्यक रुप से लगाए जाए| विसर्जन स्थलों के मार्ग और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए| मंदिरों में जल चढाने जानेवालें मार्गों पर पुलिस की पेट्रोलिंग के साथ-साथ रास्तों में प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए| उन्होंने त्यौहारों के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर पर भी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए| सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाईन के मुताबिक दो से अधिक साउंड बॉक्स रखने और निर्धारित ध्वनि में ही साउंड बॉक्स बजाने की अनुमति दी जाए| किसी भी ऐसी जगह पंडाल न लगाए जिससे किसी के भी आने जाने का मार्ग बाधित हो| आईजी अनिल कुशवाहा ने सभी राज पत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पुलिस के वाहन में टीयर गैस सहित टॉर्च, हेलमेट, जाली, आदि बलवा निरोधक सामग्री अपडेट रहे| किसी भी अप्रिय स्थिति मिलने पर टाईम रिस्पांस का ध्यान रखा जाए| बैठक में जबलपुर रेंज के डीआईजी टीके विद्यार्थी, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने भी थाना प्रभारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए| बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, प्रदीप शेंडे, समर वर्मा, सूर्यकांत शर्मा, सहित जिले के सभी राज पत्रित अधिकारी और शहर व देहात के थाना प्रभारी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *