अगले माह की 1-2 तारीख से कार्य प्रारंभ होने की संभावना आमजन को जो असुविधा हो रही है उससे निजात मिलेगी

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा सर्वप्रथम प्रशासन का कार्य है लोगों की जान बचाना है, यदि क्षतिग्रस्त मार्ग से लोग आवागमन करते हैं, तो कोई बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते , इसलिए प्रशासन को बंदिश लगानी पड़ती है। उन्होंने कहा पूर्ण विश्वास दिलाता हूं, एमपीआरडीसी से चर्चा करके क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण जल्दी से जल्दी और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर श्री कोचर ने हटा की जनता से आग्रह किया है वह थोड़ा धैर्य व संयम बरते, अगले माह की 1-2 तारीख से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का कार्य प्रारंभ हो जाएगा और मुझे पूर्ण विश्वास है आमजन को जो असुविधा हो रही है उससे निजात मिलेगी। उन्होंने कहा जुलाई और अगस्त माह के प्रारंभ में जो भारी बारिश हुई उसके कारण हटा-गैसाबाद मार्ग जो एमपीआरडीसी के माध्यम से बनाया गया था और गैसाबाद का पुल भारी क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण हमें मार्ग का डायवर्सन करना पड़ा, इस डायवर्सन के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस असुविधा के लिए कलेक्टर श्री कोचर ने खेद व्यक्त किया है। उन्होने कहा प्रशासन लगातार इस विषय पर काम कर रहा हैं। एमपीआरडीसी अगले माह कि 1 -2 तारीख से क्षतिग्रस्त सड़क ओर पुल मरम्मत का कार्य शुरू कर देगी।
