
दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा है सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के माध्यम से ऐसी शिकायत आती है कि हमें कागजों पर मृत घोषित कर दिया गया है, लेकिन हम जिंदा है और इस प्रकार की शिकायत आती है कि महिला के पति की मृत्यु हो गई है लेकिन पोर्टल पर मृत्यु दर्ज नहीं है, इसके कारण कल्याणी पेंशन महिला को प्राप्त नहीं हो पा रही है और इसी प्रकार से आमतौर पर यह शिकायत भी आ रही है कि महिला का विवाह हो गया है लेकिन समग्र पर अविवाहित बता रहा है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा ऐसी जितनी भी शिकायतें हैं उनका शीघ्र ही निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा आगामी जनसुनवाई में फोकस विषय यही रखा है कि ऐसे व्यक्तियों जिनका डाटा समग्र पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है या महिला की पति की मृत्यु हो गई है लेकिन कल्याणी पेंशन नहीं मिल रही है या सरकारी कागज पर किसी को मरा हुआ घोषित कर दिया गया है लेकिन वह जीवित है या किसी पुरुष या महिला का स्टेटस विवाहित है लेकिन उसे अविवाहित कर दिया गया है या अविवाहित को विवाहित कर दिया गया है या आपका नाम गलती से समग्र डेटाबेस से कट गया है और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है, ऐसी जितनी भी गलतियां पोर्टल पर है, उनका समाधान आने वाले 02 सितंबर को जनसुनवाई के दिन विशेष तौर पर ऐसे केस को लिया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
