Spread the love

दमोह: नगर का प्राचीन टाउन हॉल को साहित्यक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिये आरक्षित करने के आदेश कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कर दिये हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि नगरीय क्षेत्र दमोह के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल के संबंध मे जनप्रतिनिधियो एवं म.प्र. लेखक संघ के द्वारा टाउन हॉल का उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियो के लिए आरक्षित करने के संबंध मे मांग की जा रही थी। अब उनकी मांग के अनुसार टाउन हॉल का उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियो में करने के लिए आरक्षित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। जिसके सफल संचालन, संधारण, देखरेख एवं रख-रखाव हेतु समिति गठित की गयी है। जिसमें कलेक्टर इसके अध्यक्ष होंगे तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी को सचिव बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, कोषालय अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष जिला लेखक संघ एवं अध्यक्ष जिला सांस्कृति संघ को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

             कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। टाउन हॉल का आवंटन सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियो एवं शासकीय आयोजनों के लिए समिति द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नियमानुसार किया जावेगा। टाउन हॉल का मरम्मत एवं रखरखाव नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा पूर्ववत किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *