
बांदकपुर ! वर्षों की प्रतीक्षा प्रयास संघर्ष और लाखों भक्तों श्रद्धालुओं की आस्था श्रद्धा के केंद्र श्री जागेश्वर धाम में कोरिडोर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन संस्कृति मंत्रालय द्वारा 100 करोड़ की राशि से निर्माण होना है। भोले बाबा के अनेक भक्तों के मन में कोरिडोर को लेकर बहुत उत्सुकता और प्रसन्नता है।जिसको लेकर धाम के विकास और भव्य व्यवस्थित कोरिडोर निर्माण के लिए वर्षों से संघर्ष अभियान चलाने वाले शिवभक्तों ने बांदकपुर धाम में बैठक कर निर्माण से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा कर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व भी शिवभक्तों द्वारा पिछले माह निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया था। जिसमें मजबूत व्यवस्थित कार्य हेतु निर्माण एजेंसी को निवेदन किया था। शिवभक्तों का कहना है कि लगातार निर्माण स्थल के निरीक्षण की बहुत आवश्यकता है। निर्माण से जुड़े अनेक प्रश्न विषय हैं।जिनमें सुधार की जरूरत है।बाकी शीघ्र ही सभी जानकारी मंदिर ट्रस्ट कमेटी, शासन प्रशासन व पर्यटन संस्कृति मंत्री जी तक पहुंचाई जाएगी।जिससे बांदकपुर धाम में कोरिडोर का कार्य मजबूती ,गति गुणवत्ता से हो सके।

शिवभक्तों ने बैठक में गोवर्धन पर्वत पर होने वाले पौधारोपण में मां नर्मदा खंड के पूज्य संत श्री दादा गुरु जी के आगमन की तैयारी पर भी चर्चा की।बैठक और निरीक्षण में क्षेत्र के वरिष्ठ हाकम सिंह लोधी हलगज,ऋषि परिहार,बजरंग दल से अरविंद पाठक,उधम सिंह ठाकुर,मां नर्मदा भक्त मनीष राजौरिया, गौसेवक केशव साहू,अनिल दुबे बाबा,बांदकपुर से छुट्टन यादव,वीरू नेमा, नारायण सिंह शंकर गौतम,राम गौतम सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे। शिवभक्तों ने माह में कम से कम एक बार बांदकपुर धाम में बैठक कर निर्माण स्थल के निरीक्षण पर जोर दिया और सभी भक्तों श्रद्धालुओं को भी आव्हान किया।
