
दमोह। अग्रवाल महिला मिलन समिति दमोह द्वारा पिछले दो वर्षों से लगातार बंजर भूमि को अग्रसेन वाटिका के रूप में हरा-भरा बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 22 सितंबर को होने वाली अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आज विशेष पौधारोपण अग्रसेन वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज अध्यक्ष श्री राकेश जी पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर जी उपाध्यक्ष राजबहादुर सचिव विजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष अनिल जी, कार्यकारिणी समिति से श्री किशोरी, संदीप, पवन,के.सी., विकास, जयकुमार, बृजेश,ऋषभ, विराज के साथ महिला मिलन अध्यक्ष संगीता महिला मिलन पूर्व अध्यक्ष अनीता, पूर्व अध्यक्ष प्रमिला पूर्व अध्यक्ष कुसुम, पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा, उपाध्यक्ष सीमा सचिव बीणा, सहसचिव रचना, मीडिया प्रभारी सपना ,सांस्कृतिक सचिव रशमी, कोषाध्यक्ष सपना, के साथ शीला पसारी, अंजलि माधुरी, शशि गर्ग, शैली, सीतारानी, मृदुला, सरोज, अर्चना, लता, प्रतीक्षा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अनेक परिवारों ने श्रद्धा और उत्साह से जय अग्रसेन के जयकारे के साथ पौधे रोपित किए
स्व. आशा जी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र विकास व विराज ने पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी।अभ्युदय के जन्म उपलक्ष्य में उनकी नानी माधुरी जी ने पौधा रोपित किया।बृजेश जी की ओर से पौधा लगाया गया।

डॉ. जे.पी. पसारी की धर्मपत्नी डॉ. शीला पसारी, शाशी गर्ग, रचना अनीता ने पौधे रोपित किए। ऋषभ जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर सहयोग किया। महिला मिलन की बहनों के सहयोग से यह बंजर भूमि आज हरी-भरी वाटिका का रूप ले रही है। पौधों के संरक्षण हेतु महिलाओं ने स्वयं के खर्च से तार फेंसिंग कराई है, जिससे पौधों का सुरक्षित रखरखाव संभव हुआ।

इसी अवसर पर समाज में पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुए चुनाव के उपरांत 20 लकी ड्रा विजेताओं को भी महिला मिलन समिति द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। अब तक कुल 35 लोगों ने अग्रसेन वाटिका में पौधारोपण कर इस सेवा कार्य में योगदान दिया है। इनमें विशेष सहयोग देने वालों में अनीता श्री के.सी. अग्रवाल, कुसुम दीदी, श्री जीवनलाल जी, संगीता अग्रवाल, श्री संजय, बीणा श्री किशोरी लाल, पूजा श्री पुरुषोत्तम, सुनीता श्री अनिल अग्रवाल, (श्रीमती) शीला पसारी श्री डाक्टर जे.पी.पसारी के नाम प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में यह वाटिका न केवल हरियाली का प्रतीक बनेगी, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्थल भी बनेगी।
