Spread the love

समस्त न्यायाधीशों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न

दमोह: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 13 सितंबर 2025 को सम्पूर्ण दमोह जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित कर उनके निराकरण किये जाने हेतु समस्त न्यायाधीशगण के साथ बैठक का आयोजन ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय दमोह में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुये प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त न्यायाधीशगण को निर्देशित किया कि वे अपने अपने न्यायालयों में लंबित सभी राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से करने का प्रयास करें। जिससे आमजन को लोक अदालत का लाभ प्राप्त हो सके। समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण के द्वारा वर्तमान तक किये गये कार्य की प्रगति की जानकारी प्रधान जिला न्यायाधीश को दी व आश्वस्त किया कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास करेंगे।

बैठक में विशेष न्यायाधीश/प्रभारी न्यायाधीश लोक अदालत उदय सिंह मरावी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मोहम्मद अजहर, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी स्नेहा सिंह सहित मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण भौतिक रूप से तथा तहसील हटा, तेंदूखेड़ा, पथरिया में पदस्थ न्यायाधीशगण वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया, कि नेशनल लोक अदालत में विद्युत, नगर पालिका, बैंक व बीएसएनएल के द्वारा प्रकरणों में विशेष छूट प्रदान की जा रही है आपने सभी पक्षकारों से नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों के निराकरण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *