Spread the love

आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को दी गई शपथ

दमोह :जनजातीय मामलों के मंत्रालय में अधिकारिक तौर पर आदि कर्मयोगी अभियान शुरू किया हैं। जिसे विश्व के सबसे बडे़ जनजातीय जमीनी स्तर के नेतृत्व कार्यक्रम के रूप में परिकल्पित किया गया हैं। इसी तारतम्य में मास्टर्स ट्रेनर्स के द्वारा 03 दिवसीय 07 ब्लॉक से चयनित 35 मास्टर्स ट्रेनर बनाने के लिए प्रशिक्षण का समापन किया गया।सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे ने कहा आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है। डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से विभागीय प्रक्रियाओं की समीक्षा कर उन्हें सरल, तेज और जनहितैषी बनाया जा सकता है।”

            कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने कहा यह अभियान शासन की सेवाओं को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास है। उन्होंने सभी ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को उनके चयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम भावना और सामूहिक प्रयासों से ही इस अभियान को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक पहुँचाया जा सकता है। साथ ही शपथ दिलाकर सभी ब्लॉक ट्रेनर्स को एकजुट व टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री फुलपगारे ने मास्टर ट्रेनर्स व ब्लॉक ट्रेनर्स को प्रमाणपत्र वितरित किये।कार्यक्रम के अंतिम व समापन के दिन भोपाल से पधारे स्टेट कॉआर्डिनेटर विवेक तिवारी द्वारा सभी ब्लॉक मास्टर्स से फीड बैक लेकर, संतुष्टी व्यक्त की गई।सभी मास्टर्स ट्रेनर द्वारा ‘‘हमारा‘‘ (US) की भावना के साथ ट्रेंनिग दी गई। इस योजना में 15 सिंतबर तक आदि सेवा केन्द्रो को प्रारंभ किया जाना है।

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *