Spread the love

बरगी के अंधे हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। बरगी थाना अतंर्गत ग्राम बींझा मोड़ के पास एक युवक की हत्या कर लाश फेंके जाने के मामलें में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| अंधे हत्याकांड का खुलासा होने के बाद यह बात सामने आई है कि आरोपी लड़की के भाई ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की पत्थर व लोहे के कड़े से हमला कर हत्या कर लाश फेंक दी थी|
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने कंट्रोलरुम में पत्रकारों से चर्चा कर बताया कि कुडो बुधवारा घंसौर जिला सिवनी निवासी 19 वर्षीय सतेन्द्र उइके के गांव की युवती से प्रेम संबंध रहे. भाई को यह बात पसंद नहीं थी, उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सतेन्द्र की हत्या करने की योजना बनाई. योजना के चलते ददुआ व सचिन यादव ने 15 अगस्त को सतेन्द्र को घर से बुलाया और मोटर साइकल से मंडला जाने का कहकर निकले. इस दौरान चारों ने मिलकर सतेन्द्र की हत्या की और लाश को ग्राम बींझा मोड़ के पास फेंक दी|
मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की| मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई| संदेही सचिन यादव को पकड़ा गया, जिससे, जहां एक ओर घटना के कारण का खुलासा हुआ, वहीं पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी घटना के बाद चैन्नई भागे थे, अब नागपुर आ गए थे, यहां से भी भागने की फिराक में है. पुलिस ने आरोपियों को भागने से पहले चारों को गिरफ्तार कर लिया.
राखी न बांधने से नाराज था भाई………..
बिहारी उर्फ आशीष की बहन एवं सतेन्द्र के मध्य प्रेम संबंध होने से एवं भाई को राखी न बांधने से रुष्ट होकर बिहारी उर्फ आशीष ने अपने चार दोस्तों सचिन यादव, ददुआ उर्फ बृजलाल उर्फ बृजेश इनवाती और शिवदीन उड़के के साथ मिलकर हत्या करने का प्लान बनाकर 15 अगस्त को सतेन्द्र उइके के दोस्त ददुआ से सतेन्द्र को जंगल मे बुलवाकर गला घोंटकर धारदार कडे से गला रेतकर एवं चेहरा पत्थर से कुचलकर हत्या कर लाश को छुपा दिया था. घटना में प्रयुक्त पत्थर, लोहे का धारदार कडा, मोबाईल आदि जप्त कर लिए गए है| आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *