Spread the love

गुना। जिले में अनंत चतुर्दशी का पर्व परंपरागत रूप से धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही सिंगवासा तालाब सहित अलग-अलग जल स्रोतों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन ने सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां लाइफ जैकेट पहने कर्मचारी, नाव और गोताखोर तैनात रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों से जिलेभर में गणेश उत्सव की रौनक रही। प्राचीन गणेश मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसके अलावा सैकड़ों पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जहां सुबह-शाम की आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इसके पूर्व गुना शहर की अधिकांश गणेश झांकियों की प्रतिमाओं का विजर्सन गयारस को हुआ था। बाकी कैंट सहित अन्य स्थानों की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी को हुआ। अनंत चतुर्दशी पर सभी पंडालों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद देर रात तक श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए मुख्यत: सिंगवासा तालाब सहित अन्य जल स्त्रोतों पर पहुंचे। यहां भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई।
विख्यात है कैंट का अनंत चतुर्दशी का कार्यक्रम
उल्लेखनीय है कि का कैंट क्षेत्र अनंत चतुर्दशी पर्व के जिलेभर में विख्यात है, यहां धूमधाम से पर्व मनाया जाता है। विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक इस एक दिवसीय आयोजन में देखने को मिलती है। यहां निकलने वाली चलित झांकियां एवं अखाड़े मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। वहीं डांस प्रतियोगिता एवं विभिन्न झांकियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया। यहां शाम से शुरू हुए विभिन्न कार्यक्रम देर रात तक जारी रहे। इधर पुलिस ने कैंट क्षेत्र में पर्व के मौके पर यातायात को डायवर्ट किया, ताकि किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *