Spread the love

इन्दौर। एक सनसनीखेज मामले में कुत्ते के काटने के बाद इलाजरत व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम गोविंद पेवाल उम्र पैंतालीस साल निवासी जूनी इंदौर है। उसे करीब तीन महीने पहले कुत्ते ने उस समय काटा जब वह रात को घर के बाहर सो रहा था। जिसके बाद उसके होंठ और चेहरे पर जख्म हो गया था। उसे एंटी रैबीज के तीन इंजेक्शन लग चुके थे और दो लगना थे परन्तु उसकी हालत बिगड़ने पर एमवाय अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मौत के पहले वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगा था तथा पानी से डरकर भागने लगता था। उसकी पत्नी उसे गले लगा गाना सुनाकर शांत करती थी। पत्नी संगीता के अनुसार उसके पति मजदूरी करते थे। परिवार में एक बेटा अजय है। उनका मकान कच्चा है तथा बारिश के चलते परेशानी के कारण वे बाहर सोए थे तभी कुत्ते ने हमला कर दिया। डॉक्टरों ने उन्हें कुत्ते के काटने से रेबीज होना बताया था जिसके इंजेक्शन लगवाएं थे। कल भी मैं उन्हें गाना सुना शांत कर रही थी तभी उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *