Spread the love

दमोह ! डि. प्रेसिडेंट लिनेस अनीता कपूर की आधिकारिक यात्रा पर आगमन हुआ लीनेस मैत्री क्लब दमोह की आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के आरम्भ में छत्तीसगढ से आईंडि. प्रेसिडेंट अनीता कपूर ने सरस्वती पूजन किया । क्लब की परम्परा अनुरूप द्वार पर अतिथीयो का स्वागत ज्योति चक्रवर्ती ने किया , रन्जना नोतानी और मनीषा तिवारी ने सरस्वती वन्दना को स्वर दिया ।

लीनेस क्लब की बी ओ डी और जनरल मीटिंग भव्य रूप से आयोजित की गई। राखी जैन और विजेता राय ने पारंपरिक स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह से किया । अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डि. प्रेसिडेंट ने क्लब की सेवाभावी गतिविधियों की सराहना करते हुए सदस्यों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर अनीता कपूर के हाथों से जरूरतमंद किशोरियों के बीच निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया गया । प्रिन्सी जैन ने कहा सेवा कार्य बहुत समय से करती आ रही हैं । क्लब अध्यक्ष स्मृति खरे ने आगामी सेवा प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की एवं प्रत्येक क्लब सदस्य की सक्रिय योगदान की बहुत सराहना की । एरिया ऑफीसर रोज़ी बग्गा ने क्लब की कार्य शैली और सेवा कार्यों की प्रशंसा की ।


सचिव पूजा सचदेव ने अब तक की सेवा प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत की कोषाध्यक्ष नर्मदा सिंह ने क्लब फीस एवं वित्तीय जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्योति सचदेव और रजनी खरे द्वारा किया गया। सभी सदस्यो समर्पित प्रयासों से यह अधिकारिक यात्रा गरिमामयी एवं सफल रही। क्लब के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे जिससे यह आयोजन सेवा, समर्पण और सौहार्द का अनुपम उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *