
दमोह ! अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में अग्रवाल महिला मिलन समिति द्वारा कान्हा जी का झूला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी लोगो को सनातन धर्म से जोड़ना है ताकि युवा वर्ग की बालिकाए अपने धर्म और संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाने।इस प्रतियोगिता के प्रायोजक हैं श्रीमती अंजलि श्री अतुल,श्रीमती निशा श्री नरेंद्र,श्रीमती रंजीता श्री मनोज, श्रीमती सुनीता श्री अनिल।

इसमें 15 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों में पिंकी,प्रियांसि महक,गुंजन,ऐश्वर्या व महिलाओं में मोनिका,गरिमा,सीतारानी, अंजलि,रिद्धि,नीलिमा,मृदुला,राधा,अभिलाषा ,14 लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।प्रतियोगिता के निर्णायक प्रसिद्ध राम कथा वाचक श्री रघु दीक्षित जी हैं जिनके मुख से राम कथा सुनने पर ऐसा लगता हैं जैसे साक्षात राम चन्द्र जी व उनकी लीलाये हमारे सामने किसी चलचित्र की भांति चल रही हो और हम सभी त्रेता युग मे पहुँच गए हो।कार्यक्रम में महिला मिलन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता ,उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा,सचिव श्रीमती वीणा सहसचिव श्रीमती रचना, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना,सांस्कृतिक सचिव श्रीमती रश्मि मणि,मीडिया प्रभारी श्रीमती सपना मनोज
महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रमा व युवा सम्भागीय अध्यक्ष श्री विकास अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की बहनों व बेटियो की गरिमामयी उपस्थिति रही।अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष श्री राजबहादुर अग्रवाल संदीप अग्रवाल व दीपक भैया का विशेष सहयोग रहा।
