
जबलपुर। गोरखपुर थानांतर्गत एक फुटकर व्यापारी से 67 टन शक्कर का सौदा तय कर नागपुर के एक व्यापारी ने अग्रिम 23 लाख रुपए की राशि तो ले ली लेकिन 9 माह बाद भी शक्कर नहीं भेजी। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना गोरखपुर में गुरुवार को मेसर्स मनाल इंटरप्राइजेस के संचालक कटंगा एपीआर कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय मनीष चिमनानी ने लिखित शिकायत दी। शिकायत में मनीष ने बताया कि वह मेसर्स मनाल इंटरप्राईजेस के नाम से तेल व शक्कर का थोक/फुटकर व्यापार गुरंदी मेनरोड में स्थित हैं। शक्कर की आवश्यकता होने पर कामठी नागपुर के मेसर्स भावेश सेल्स के संचालक आरोपी दीपेश झमतानी से शक्कर लेने की बातचीत उसके मोबाईल न. 9511224490 पर हुई थी। मनीश द्वारा 19 दिसंबर 2024 को 23 लाख 83 हजार 7 सौ 60 रुपये कुल 67 टन शक्कर लेना तय किया गया था। भावेश सेल्स को शक्कर की राशि अग्रिम अदा करने की बात तय हुई। राशि प्राप्त हो जाने पर शक्कर की डिलेवरी करने को कहा गया था। मनीष ने शिकायत में कहा कि भावेश सेल्स के संचालक आरोपी दीपेश झमतानी की बातों मे विश्वास कर उसने 21 दिसंबर 2024 को अपने बैंक खाते युनियन बैंक खाते से भावेश सेल्स के इंडसइंड बैंक के खाता में 12 लाख 70 हजार 80 रुपए एवं 23 दिसंबर 2024 को अपने खाते से भावेश सेल्स के इंडसइंड बैंक के खाता में 10 लाख 93 हजार 6 सौ 80 रुपए इस प्रकार कुल राशि 23 लाख 63 हजार 7 सौ 60 रुपये का भुगतान किया था। दीपेश झमतानी के द्वारा उसे विश्वास दिलाया गया था कि शक्कर की डिलेवरी एक-दो दिन मे कर दी जायेगी। दो दिन बीत जाने के बाद भी शक्कर नही मिली। तो भावेश सेल्स के दीपेश झमतानी से फोन पर संपर्क किया तो कहा गया कि कुछ व्यक्तिगत परेशानी के चलते डिलेवरी नहीं की गई हैं। एक सप्ताह के अंदर शक्कर भेज दी जायेगी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी दिपेश झमतानी के द्वारा शक्कर नही भेजी गई तो पुन: फोन से संपर्क किया। किन्तु आरोपी द्वारा बहाने बाजी की गयी और अब तक न ही पैसे वापस किया और न ही शक्कर भेजा। इस प्रकार भावेश सेल्स के आरोपी दीपेश झमतानी के द्वारा उसके साथ विश्वासघात कर आपराधिक न्याय भंग किया। आवेदन पत्र के अवलोकन पर मेसर्स भावेश सेल्स नियर बैंक आफ इंडिया गुडोली कामढी नागपुर महाराष्ट्र के दीपेश झमतानी द्वारा 67 टन शक्कर लेने के एवज में कुल 23 लाख 63 हजार 760 रुपये दिया गया तथा मेसर्स भावेश सेल्स नियर बैंक आफ इंडिया गुडोली कामढी नागपुर महाराष्ट्र के आरोपी दीपेश झमतानी ने शक्कर नही दिया। शिकायत पर मेसर्स भावेश सेल्स नियर बैंक बैंक आफ इंडिया गुडोली कामढी नागपुर महाराष्ट्र के दीपेश झमतानी के द्वारा विश्वासघात कर अपराधिक न्यास भंग किया जाना पाये जाने पर धारा 316 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
